Ro no D15139/23

नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश

धमतरी में हाईटेक बस स्टैण्ड सहित प्रमुख निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

धमतरी । जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की कार्यप्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के नगर निगम धमतरी सहित सभी नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों, अधूरे प्रोजेक्ट्स और स्वच्छता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धमतरी में प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैण्ड की संपूर्ण प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, जिससे नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने नालंदा परिसर( लाइब्रेरी), इंडोर स्टेडियम में मल्टी परपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्पोर्ट्स फील्ड के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑडिटोरियम के आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। धमतरी शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने चौक-चौराहों की साज-सज्जा और स्वच्छता को प्राथमिकता में रखने की बात कही। उन्होंने एन.जी.ओ. के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों में स्वच्छता और जनजागरूकता हेतु पेंटिंग, भित्ति चित्र आदि कराने का सुझाव दिया। नगर निगम क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रिया गोयल ने निगम एवं अन्य नगरीय निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास योजनाओं के तहत निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें अटल परिसर, गौरव पथ, चौपाटी जैसे प्रमुख स्थलों पर निर्माण कार्य शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी अधूरे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की सघन निगरानी करने को कहा ताकि विकास कार्यों का स्थायित्व बना रहे और जनता को उसका दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

      राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक—भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान