Ro no D15139/23

द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र में मतदान संपन्न – 85.34 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025

राजनांदगांव 21 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत 118 पंचायतों के 298 मतदान केन्द्रों में जिला पंचायत सदस्य के 3 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद, सरपंच के 118 पद एवं पंच के 1521 पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं में मतदान के लिए बहुत उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान केन्द्रों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों कतार में खड़े रहकर बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार द्वितीय चरण में जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मतदान का प्रतिशत 85.34 है। जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत 84.15 प्रतिशत पुरूष, 86.52 प्रतिशत महिला एवं 100 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद पंचायत छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 1 लाख 43 हजार 403 है, जिसमें से 1 लाख 22 हजार 375 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 71 हजार 488 पुरूष मतदाताओं में से 60 हजार 157 पुरूष मतदाताओं, 71 हजार 914 महिला मतदाताओं में से 62 हजार 217 महिला मतदाताओं एवं 1 तृतीय लिंग मतदाता में से 1 तृतीय लिंग मतदाता ने मतदान किया। मतदान के पश्चात मतदान केन्द्रों पर मतगणना की गई। तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र में मतदान संपन्न होगा।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!