Ro no D15139/23

ट्रेन हादसे में मृतक का शव पहुंचा गृह ग्राम चटकपुर, परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार………

जशपुरनगर 11 जुलाई 2025/ ट्रेन हादसे से जान गंवाने वाले युवक नवरतन राम का शव आखिरकार उनके गृह ग्राम चटकपुर पहुंच गया। शव पहुंचने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 21 वर्षीय नवरतन राम, पिता बिहारी राम का निधन आंध्रप्रदेश के गुडूर रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में हो गया था। शव को लाने में शुरुआत में परिजनों को कठिनाई हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में गुहार लगाई।परिजनों की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कैंप कार्यालय से आवश्यक निर्देश जारी किए गए। सीएम कैंप कार्यालय के निर्देश के बाद कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने तत्परता दिखाई और आवश्यक समन्वय कर शव वाहन की व्यवस्था कराई गई।और आज तड़के सुबह नवरतन राम का शव गुडूर, आंध्रप्रदेश से उनके गांव चटकपुर पहुंचा। मृतक के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन जुटे रहे। पूरे गांव में गमगीन माहौल देखा गया। परिवार ने शोक संतप्त हृदय से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन का आभार जताया, जिनके प्रयासों से शव समय पर गांव पहुंच सका।परिजनों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार ने संवेदनशीलता दिखाई और मदद पहुंचाई, जिसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

सीएम कैंप कार्यालय बगिया बना लोगों के लिए वरदान
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया को सीएम कैंप कार्यालय का दर्जा दिए जाने के बाद यह क्षेत्र आमजन के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहा है। यहां प्रतिदिन दर्जनों ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं, और उन्हें तत्काल राहत भी मिल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब बगिया में ही मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रतिनिधियों के माध्यम से उनकी बात सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंच रही है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि न्याय की उम्मीद भी बढ़ी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान