Ro no D15139/23

सरगुजा का पुरातत्वीय एवं सांस्कृतिक परिदृश्य पर 05 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

अंबिकापुर 17 फरवरी 2026/ संस्कृति विभाग अंतर्गत पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय रायपुर द्वारा आज जिला पुरातत्व संग्रहालय सरगवां अंबिकापुर में 05 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से सरगुजा अंचल के विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अपने आंचलिक इतिहास और संस्कृति की सम्यक जानकारी और पुरास्थलों सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने के संबंध जानकारी दी जा रही है। संचालक  विवेक आचार्य और डॉ. प्रताप चंद पारख के नेतृत्व में तैयार इस 05 दिवसीय कार्यक्रम में कुल 14 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे और अंतिम दिन पुरास्थल का परिभ्रमण कर प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों का अध्ययन करेंगे।

कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर  मंजूषा भगत शामिल हुईं। उन्होंने  प्रतिभागियों को कार्यशाला में सरगुजा अंचल के पुरातत्व और संस्कृति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेने और सीखने के लिए शुभकामनाएं दीं। सत्र की अध्यक्षता कर साहित्यकार आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर ने आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए अपनी शोध यात्रा सरगुजा एक खोज के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की और सरगुजा स्थान नाम के बारे में विभिन्न अवधारणाओं को प्रस्तुत किया। शुभारंभ सत्र को वरिष्ठ अध्येता  श्रीश मिश्रा, पीजी कॉलेज में इतिहास की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता गर्ग ने भी संबोधित किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आज के तकनीकी सत्रों में  श्रीश मिश्र ने रामगढ़ के गुफालेखों के ऐतिहासिक महत्व पर, बोधगया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सचिन मंदिलवार ने सरगुजा के रियासत कालीन इतिहास और पुरातत्व पर और  अजय कुमार चतुर्वेदी ने सरगुजा अंचल की लोक संस्कृति और उनके संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में 90 प्रतिभागी और जिला पुरातत्व संघ सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, एमसीबी जिले के 10 सदस्य भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर श्रीश मिश्र ने अपनी कृति संदर्भ रामगढ़ मुख्य की प्रति मुख्य अतिथि और पुरातत्त्व विभाग को भेंट की और डॉ. अजय पाल सिंह द्वारा लिखित पुस्तक पर्यटन एक समग्र अध्ययन का विमोचन किया गया।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!