Ro no D15139/23

धमतरी जिले में धान उपार्जन केंद्रों में कांटा-बांट की पूजा के साथ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी का शुभारंभ

धान की खरीदी जिले के 9 उपार्जन केन्द्रों में 735.6 क्विंटल धान की खरीदी हुई

धमतरी, 15 नवम्बर 2025/–पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी ज़िले में आज परंपरा अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जिले के उपार्जन केंद्रों में प्रातः से ही किसानों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सेंटरों में स्थापित कांटा-बांट की पूजा कर धान खरीदी प्रक्रिया को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया।
जानकारी अनुसार आज दिनांक 15 नवंबर 2025 के लिए जिले के 72 उपार्जन केंद्र में 420 टोकन 19486.80 क्विंटल धान के लिए जारी हुआ था जिसमें अभी तक 25 टोकनों के कुल 735.6 क्विंटल धान की खरीदी जिले के 9 उपार्जन केन्द्रों में की गई |
संबलपुर धान उपार्जन केंद्र में महापौर श्री रामू रोहरा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग के अधिकारियों, सहकारिता समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
जिले के अन्य उपार्जन केंद्रों—भटगांव, सोरम, करहीबाहरा, रूद्री सहित अनेक समितियों में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।वही धान खरीदी केंद्र डाही का पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने शुभारंभ किया ।
प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाएँ पूर्व से ही सुनिश्चित की गई हैं। तौल-प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था तथा किसान पंजीयन से संबंधित सभी तैयारियों की समीक्षा कर सुचारू खरीदी के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में धान उपार्जन का यह शुभारंभ किसानों के बीच उत्साह का माहौल लेकर आया है और प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि खरीदी प्रक्रिया निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से संचालित होगी।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…