Ro no D15139/23

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ – 30 सितम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

धमतरी । जिले में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ आज जिला अस्पताल धमतरी में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री ओंकार साहू एवं महापौर श्री रामू रोहरा ने बच्चों को विटामिन “ए” की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि यह अभियान 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा। जिले में लगभग 75 हजार 882 बच्चे विटामिन “ए” के हितग्राही तथा 80 हजार 345 बच्चे आयरन फोलिक एसिड सिरप के हितग्राही हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से सेवाएं प्रदाय की जाएंगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के बच्चों को निकटतम शिशु संरक्षण बूथ तक अवश्य लेकर जाएं।

इस अवसर पर श्री महेन्द्र पंडित, श्री महेन्द्र खंडेलवाल, श्री लीलू यादव, पार्षद श्री अभय देवांगन, श्री चन्द्रभान साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी. दीवान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान कुल 10 सत्रों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रतौंधी, बिटॉट स्पॉट, मोतियाबिंद तथा खून की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम करना है।

शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन “ए” सिरप प्रत्येक 6 माह के अंतराल में पिलाया जाएगा। साथ ही आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण, बच्चों का वजन कर पोषण स्थिति का आकलन, अभिभावकों को संतुलित आहार संबंधी जानकारी तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती करने की कार्यवाही की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जनसामान्य से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित होने 30 उन्नत कृषकों का दल मध्यप्रदेश के रायसेन के लिए रवाना

    राजनांदगांव 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 13 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कृषि मेला में सम्मिलित…

    Read more

    एकीकृत कृषि और आजीविका के लिए “दीदी के बखरी “से आ रही नई क्रांति

    *कांकेर जिले की पहल* *सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन से ग्रामीणजन समृद्धि की ओर* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सब्जी बाड़ी, पोषण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब