Ro no D15139/23

‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिकों को मिला सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का सशक्त केंद्र

धमतरी, 13 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा धमतरी के महात्मा गांधी वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष रूप से विकसित ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, सांसद कांकेर भोजराज नाग, विधायक धमतरी ओंकार साहू, विधायक नगरी अंबिका मरकाम, महापौर रामू रोहरा तथा कलेक्टर अबिनाश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव, ज्ञान और संस्कार नई पीढ़ी को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सियान गुड़ी’ जैसे केंद्र बुजुर्गों के जीवन में आत्मीयता, सम्मान और सक्रियता का नया वातावरण निर्मित करेंगे।
वहीं सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही परिवार और समाज सुदृढ़ बनता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की आराधना है।

अतिथियों ने केंद्र के विभिन्न कक्षों—फिजियोथेरेपी, मनोरंजन, भोजन, परामर्श, गेम जोन, ज्ञान कक्ष, विश्राम कक्ष एवं डिजिटल लर्निंग कक्ष—का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान अतिथियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कैरम खेलकर आत्मीय संवाद भी किया, जिससे केंद्र में उत्साहपूर्ण और पारिवारिक माहौल देखने को मिला।

जिले की ‘सियान गुड़ी’ को आधुनिक एवं समग्र देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, फिजियोथेरेपी एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही पुस्तकालय, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सक्रिय एवं आनंदमय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विशेष रूप से स्थापित डिजिटल लर्निंग कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, कंप्यूटर एवं इंटरनेट के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आधुनिक तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। केंद्र में पौष्टिक एवं संतुलित भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

‘सियान गुड़ी’ न केवल एक डे-केयर सेंटर है, बल्कि यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए संवाद, सहयोग और सम्मान का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। यह पहल जिले में बुजुर्गों के जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी सुदृढ़ करेगी।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार तत्पर*   रायपुर 26 अगस्त 2026/ नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए