Ro no D15139/23

जिले में स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान का शुभारंभ

– कलेक्टर ने जिलेवासियों से स्वच्छता को अपने जीवन शैली में अपनाने का किया आह्वान
–  अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक
– जिले के सभी विकासखण्डों एवं ग्राम पंचायतों में ली गई स्वच्छता शपथ
राजनांदगांव 18 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध समाज की आधारशिला है, जिसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। स्वच्छता को जनमानस की आदत बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। स्वच्छता हर नागरिक का दायित्व है। जनसहभागिता से ही इसका स्थायी प्रभाव दिखाई देगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक ग्रामों में सतत स्वच्छता गतिविधियां संचालित होगी और अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ा जाएगा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के नेतृत्व में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सुरूचि सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान की शुरूआत जिले के सभी विकासखण्डों एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के साथ हुई। ग्राम पंचायत आरी में जिला पंचायत सभापति श्रीमती जागृति चुन्नी यदु ने शपथ दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं ग्राम पंचायत बोदेला में जनपद पंचायत डोंगरगांव की सभापति श्रीमती जाया तिमेश साहू ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व किया। जिला समन्वयक डॉ. छोटे लाल साहू ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता रैली एवं श्रमदान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीवार लेखन एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिलेभर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा-स्वच्छोत्सव अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम से स्वच्छता का संदेश व्यापक रूप से फैला और ग्रामीणों ने अपने घर, गली, मोहल्ले गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान