Ro no D15139/23

अगली पीढ़ी के तीसरे समुद्रगामी गश्ती पोत के निर्माण कार्य का शुभारंभ

नई दिल्ली । अगली पीढ़ी के तीसरे अपतटीय समुद्रगामी गश्ती पोत (पूर्व-जीआरएसई) यार्ड 3039 के निर्माण कार्य का शुभारंभ समारोह 11 अप्रैल, 2025 को कोलकाता के जीआरएसई लिमिटेड में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुगाता घोष दस्तीदार, आईडीएएस, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में जीआरएसई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर पी आर हरि (सेवानिवृत्त) और भारतीय नौसेना तथा शिपयार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
गोवा के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) और कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) के साथ ग्यारह अगली पीढ़ी के समुद्रगामी गश्ती जहाजों के स्वदेशी डिजाइन व निर्माण के लिए 30 मार्च, 2023 को अनुबंध किया गया था। इनमें से सात जहाजों को लीड शिपयार्ड जीएसएल बना रहा है और चार जहाजों का निर्माण फॉलो शिपयार्ड जीआरएसई द्वारा किया जाना है।
अगली पीढ़ी के लगभग 3000 टन भार वाले इन समुद्रगामी गश्ती जहाजों को तटीय रक्षा एवं निगरानी, ​​खोज व बचाव कार्यों, अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा और समुद्री डकैती विरोधी मिशनों के लिए तैयार किया गया है। इन जहाजों के निर्माण कार्यों के शुभारंभ की प्रक्रिया वास्तव में समग्र परियोजना तथा समय-सीमा में बनने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस तरह के ग्यारह जहाजों का निर्माण देश के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के दृष्टिकोण के अनुरूप किया जा रहा है। यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!