Ro no D15139/23

मनरेगा के कुएं से बढ़ी आय, प्रधानमंत्री आवास को मिला आधार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत हितग्राही मूलक कार्यों की श्रेणी में पात्र ग्रामीण परिवारों को कुआँ निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाती है। जिसका उद्देश्य कृषि सिंचाई सुविधा का विस्तार कर ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में विकासखंड भोपालपटनम के ग्राम पंचायत दम्पाया हितग्राही   वड्डे नागैया के यहां बनाये गए कुुएँ से प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। उनके पास लगभग 1 एकड़ 50 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें महात्मा गांधी नरेगा से बने कुएँ की सहायता से सिंचाई कर खेती की जा रही है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से हितग्राही द्वारा सब्जी उत्पादन, ईट निर्माण किया गया है, जिससे उन्हें नियमित आय होने के साथ ही अपने प्रधानमंत्री आवास निर्माण में भी सहायता मिल रही है।
वड्डे नागैया को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख 10 हजार रूपये की लागत से मनरेगा से कुआं निर्माण की स्वीकृति की गई है। हितग्राही ने बताया कि कुएँ के पानी का उपयोग करते हुए 1.50 एकड़ खेत में धान की फसल के अलावा सब्जी उत्पादन कर लगभग 10 हजार रूपये की अतिरिक्त आमदनी की। सब्जी उत्पादन के बाद लगभग 50 हजार नग ईंटों का निर्माण भी किया है, जिसमें से 20 हजार नग ईंटों का विक्रय कर 40 हजार रुपये की आय अर्जित की गई। शेष ईंटों का उपयोग पिता श्री वड्डे एल्ला के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास निर्माण में किया जा रहा है।
मनरेगा के अंतर्गत निर्मित टिकाऊ परिसंपत्तियाँ न केवल सिंचाई और रोजगार का साधन बन रही हैं, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ समन्वय कर ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी