Ro no D15139/23

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए बढ़ रही जनभागीदारी

*अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर प्रदेशभर में जनजागरूकता और पुनर्वास कार्यक्रमों का आयोजन*

 

रायपुर, 01 जून 2026/ अंतरराष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को तंबाकू, धूम्रपान और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इन कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं, पुनर्वास लाभार्थियों तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिचर्चा सह बैठक आयोजित कर धूम्रपान एवं नशापान के विरुद्ध व्यापक जनजागृति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरमकेला के अधिकारी-कर्मचारी, सेक्टर अधिकारी, स्वास्थ्य सुपरवाइजर तथा मितानिनों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की दीदियों ने मानसिक स्वास्थ्य, मेडिटेशन तथा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

 

इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवजीवन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, सारंगढ़ में पुनर्वास प्राप्त कर रहे हितग्राहियों एवं स्टाफ के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र के अधीक्षक श्री रोशन जायसवाल ने युवाओं से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए बताया कि जागरूकता और सकारात्मक वातावरण से नशे की लत पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

 

वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत माता वाहिनी से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मद्यपान, मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र से उपचार प्राप्त कर नशा छोड़ चुके तीन हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। साथ ही एनईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली श्रवण बाधित दिव्यांग कु. पूजा साहू को भी सम्मानित कर प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

 

जनप्रतिनिधियों द्वारा दिव्यांग हितग्राही श्री मनीराम सिंह को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान कर सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय भी दिया गया।

प्रदेश में चलाए जा रहे ऐसे अभियान केवल नशा मुक्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनते जा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता से लोगों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ रही है तथा युवाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि: जिला अस्पतालों में बढ़ी जटिल ऑपरेशन की क्षमता

      सूरजपुर जिला चिकित्सालय में 6 सफल टोटल हिप रिप्लेसमेंट ऑपरेशन, मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर रायपुर, 15 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकेंद्रीकरण और…

    Read more

    आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़: महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय •डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक

    रायपुर, 15 जुलाई 2026/किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सहभागिता से होती है। जब महिलाएं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत