Ro no D15139/23

IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने डीआरएस पर उठाए सवाल, रूट के एलबीडब्ल्यू की अपील पर बचने से निराश हुए सिराज

खेल डेस्क । भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बॉल ट्रैकिंग तकनीक की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जो रूट के एलबीडब्ल्यू की अपील पर बचने के बाद गावस्कर ने डीआरएस पर सवाल उठाए। दरअसल, मोहम्मद सिराज की गेंद पर भारत ने रूट को एलबीडब्ल्यू आउट करने की अपील की, लेकिन अंपायर पॉल रीफेल ने इसे नॉटआउट करार दिया जिसके बाद भारत ने डीआरएस का सहारा लिया। डीआरएस में अंपायर का फैसला बरकरार रखा गया।
अंपायर के फैसले की आलोचना की
गावस्कर ने न केवल तकनीक, बल्कि अंपायर पॉल रीफेल के फैसले की भी आलोचना की। यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी के 38वें ओवर में घटी, जब सिराज की गेंद अंदर की ओर आई और रूट के पैड पर लगी। सिराज ने जोरदार अपील की, जिसमें स्लिप कॉर्डन ने भी उनका साथ दिया। शुभमन गिल भी सिराज से सहमत नजर आए और उन्होंने डीआरएस लिया। रिप्ले में दिखा कि रूट काफी हद तक क्रीज से बाहर निकल आए थे और गेंद लाइन में थी। इम्पैक्ट में लेग स्टंप साफ दिख रहा था, जिससे भारत को विकेट की उम्मीद जगी।हालांकि, बॉल-ट्रैकिंग ने दिखाया कि गेंद केवल लेग स्टंप को हल्के से छू रही थी। अंततः फैसला अंपायर कॉल पर टिका और रूट आउट होने से बच गए।
गिल और सिराज भी नाखुश नजर आए
कप्तान गिल और सिराज इससे नाखुश दिखे। इस दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बॉल-ट्रैकिंग डेटा की सटीकता पर सवाल उठाते हुए कहा, आप कह रहे हैं कि गेंद लेग स्टंप को बस छू रही थी? यह संभव नहीं है। यह तो लेग स्टंप को उखाड़ रही थी। एकमात्र अच्छी बात यह है कि भारत का रिव्यू बर्बाद नहीं हुआ।
सिराज को यकीन था कि उन्होंने विकेट ले लिया है, लेकिन तकनीक ने उन्हें निराश किया। पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने भी हैरानी जताते हुए कहा, ‘रिप्ले देखकर मुझे यकीन नहीं हुआ। मुझे लगा कि गेंद लेग स्टंप के अंदरूनी हिस्से से टकरा रही थी। रीयल टाइम में देखकर मुझे विश्वास नहीं हुआ कि यह मिस हो रही थी।’ रूट भले ही उस वक्त आउट होने से बच गए, लेकिन चाय ब्रेक से थोड़ी देर पहले वॉशिंगटन सुंदर ने रूट को 40 रन पर बोल्ड कर भारत को सफलता दिलाई।

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए