Ro no D15139/23

विमेंस वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल आज: भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से

खेल डेस्क । विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज मेजबान भारत और 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। दोनों टीमें तीसरी बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने 1997 में दिल्ली में सेमीफाइनल मुकाबला जीता था।
2017 में डर्बी में हुए सेमीफाइनल में भारत ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी, जब हरमनप्रीत के नाबाद 171 रन के दम पर भारत ने 36 रन से जीत अपने नाम की थी। अब देखना होगा कि क्या भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल खेल सकेगा। दोनों टीमें इस वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में भी भिड़ी थीं। जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया था।
हेड टु हेड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दोनों टीमों के बीच वनडे मैच के रिकार्ड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। दोनों के बीच हुए 60 मैच हुए, ऑस्ट्रेलिया ने 49 और भारत ने महज 11 मुकाबले जीते। वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी बादशाहत कायम रखी है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 2005 के फाइनल समेत 11 मैच जीते हैं। भारत सिर्फ तीन मौकों पर ही जीत अपने नाम कर सका है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
आज नतीजा नहीं तो कल रिजर्व डे
गुरुवार को मुंबई में बारिश की 25% आशंका है और मैच के दौरान भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। सेमीफाइनल को निर्धारित समय से 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। अगले दिन के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। मैच के रिजल्ट के लिए दोनों टीमों को कम से कम 20 ओवर तक बैटिंग करने का मौका मिलना चाहिए।
अगर निर्धारित दिन पर ऐसा संभव नहीं होता है, तो रिजर्व डे पर खेल उसी समय से शुरू होगा, जहां पिछले दिन बंद होगा। अगर रिजर्व डे के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा। क्योंकि पॉइंट्स टेबल में वह भारत (चौथे) की तुलना में टॉप (पहले) पर रहा था।
भारत की संभावित प्लेइंग-11 : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री/ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग और मेगन शट।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…