Ro no D15139/23

भारतीय सेना भर्ती परीक्षा-1 जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, एडमिट कार्ड डाउनलोड होना शुरू

जगदलपुर, 22 मई 2026/ भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर (जिला बस्तर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सेना द्वारा ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की तिथियां घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित होने वाली यह ऑनलाइन परीक्षा आगामी 01 जून से शुरू होकर 12 जून तक चलेगी, जिसे दो अलग-अलग चरणों (01 जून से 05 जून और फिर 08 जून से 12 जून) में पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस बार राज्य के पांच प्रमुख शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रतिदिन तीन से चार शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन सुचारू रूप से किया जाएगा।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी होने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जिसे अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी परीक्षार्थियों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को अनिवार्य रूप से और ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा परीक्षा के दिन तय समय से पहले अपने निर्धारित केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराएं।

इसके साथ ही परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया से जुड़े किसी भी प्रकार के संशय, भ्रम या जानकारी के लिए उम्मीदवार नया रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक स्थित सेना भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबरों 0771-2965212 या 2965214 पर सीधे संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा सभी युवाओं को आश्वस्त करते हुए अपील किया गया है कि भारतीय सेना में चयन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष है, जहां किसी भी प्रकार की सिफारिश या अनुचित साधनों का कोई स्थान नहीं हैय यहाँ चयन का एकमात्र आधार केवल और केवल उम्मीदवार की अपनी योग्यता और मेरिट है, इसलिए सभी अभ्यर्थी किसी भी तरह के दलालों या अफवाहों के बहकावे में न आएं।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला