Ro no D15139/23

भारत के ‘बाहुबली’ रॉकेट ने रचा इतिहास, ISRO की बड़ी कामयाबी

भारत का ‘बाहुबली’ रॉकेट LVM3 ने आज BlueBird-6 सैटेलाइट के साथ इतिहास रचा है. ISRO की यह उड़ान अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च साबित हुई और मोबाइल कनेक्टिविटी में क्रांति लाएगी.

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है. ISRO का सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3, जिसे ‘बाहुबली’ कहा जाता है. आज सुबह 8:55 बजे अमेरिकी कंपनी AST SpaceMobile के नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशन सैटेलाइट BlueBird-6 के साथ उड़ान भरा. यह भारत के लॉन्च व्हीकल द्वारा अब तक उठाया गया सबसे भारी सैटेलाइट होगा. जिसका वजन करीब 6,100 किलोग्राम है. ISRO के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने कहा है कि यह मिशन भारत की भारी-भरकम और हाई-परफॉर्मेंस लॉन्च क्षमता का प्रमाण है.

क्यों कहलाता है LVM3 ‘बाहुबली’

LVM3 को इसकी ताकत, क्षमता और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से ‘बाहुबली’ कहा जाता है।

  • ऊंचाई: 43.5 मीटर
  • कुल वजन: करीब 640 टन
  • क्षमता: GTO में 4,200 किलोग्राम तक पेलोड
  • LEO में इससे भी अधिक भार उठाने में सक्षम

यही रॉकेट 2023 में चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचाकर भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति देशों की कतार में ले आया था।

7 में से 7 मिशन सफल

LVM3 का अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यह रॉकेट अपने 7 मिशनों में 100% सफल रहा है. आज की उड़ान इसकी 8वीं उड़ान और तीसरा कमर्शियल मिशन है, जो ISRO की वैश्विक साख को और मजबूत करेगी.

BlueBird-6: क्यों है खास

  • BlueBird-6 को टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक चमत्कार माना जा रहा है.
  • 2200 वर्ग मीटर का विशाल phased-array antenna
  • LEO में तैनात होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा एंटीना
    पुराने वर्जन से 10 गुना ज्यादा डेटा क्षमता
  • यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन तकनीक को एक नए स्तर पर ले जाएगा

सीधे स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी

BlueBird-6 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी Direct-to-Mobile तकनीक. Starlink या OneWeb के विपरीत, इसमें किसी खास डिश, टर्मिनल या ग्राउंड स्टेशन की जरूरत नहीं होगी. सामान्य स्मार्टफोन ही सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकेगा. इससे मोबाइल नेटवर्क की परिभाषा ही बदल सकती है.

भारत के लिए बड़ा बिजनेस मौका

यह लॉन्च ISRO के लिए मल्टी-बिलियन डॉलर स्पेस मार्केट में मजबूत मौजूदगी का संकेत है. इसके साथ ही भारत अब SpaceX, Arianespace और Roscosmos जैसे वैश्विक दिग्गजों की सूची में मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!