Ro no D15139/23

भारत की जैस्मिन लेंबोरिया ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, पोलैंड की जूलिया को हराया

खेल डेस्क । भारत की जैस्मिन लेंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 57 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. उन्होंने फाइनल मुकाबले में पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को स्प्लिट निर्णय से हराया. ये भारत के लिए इस चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल है. जूलिया सेरेमेता ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक्स 2024 में सिल्वर मेडल जीता था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले राउंड में जैस्मिन थोड़ी पीछे चल रही थीं, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने दमदार वापसी की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने पोलैंड की बॉक्सर को 4-1 के स्कोर से हराया. जैस्मिन ने बताया कि पेरिस ओलंपिक्स में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और वे वहां जल्द ही बाहर हो गई थीं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जेस्मिन लेंबोरिया ने 57 किग्रा सेमीफाइनल में वेनेजुएला की ओमैलिन अल्काला को 5-0 से हराया था. वहीं, भारत की नूपुर शेरॉन को 80+ किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर से संतोष करना पड़ा, उन्हें पोलैंड की अगाता काज्मार्स्का से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय बॉक्सर पूजा रानी 80 किलोग्राम कैटेगरी में सेमीफाइनल में हार गईं और ब्रॉन्ज मेडल पर संतोष करना पड़ा. पूजा रानी का मुकाबला सेमीफाइनल में एमिली एस्क्विथ से था, जिसमें उन्होंने हार का सामना किया.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!