Ro no D15139/23

इंडिगो और एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी, ए320 विमानों की उड़ानों में हो सकती है देरी

एयरबस ए320 श्रेणी के विमानों को इस सप्ताहांत सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए ग्राउंड किया जाने वाला है, जिससे भारत और दुनियाभर में हवाई यात्रा पर असर पड़ेगा। इसी बीच भारत में इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एयर इंडिया एयरलाइन ने एडवाइजरी में ए320 श्रेणी के विमानों में सॉफ्टवेयर बदलाव के साथ परिचालन में संभावित देरी के बारे में जानकारी दी है।

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम एयरबस की ओर से जारी एक निर्देश से अवगत हैं, जो वर्तमान में अलग-अलग एयरलाइनों के साथ सेवा में मौजूद ए320 श्रेणी के विमानों से संबंधित है। इससे हमारे बेड़े के कुछ विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर का रीअलाइनमेंट किया जाएगा, जिससे टर्नअराउंड समय बढ़ सकता है और हमारी निर्धारित उड़ान संचालन में विलंब हो सकता है।”

एयर इंडिया ने खेद जताते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले हमारी वेबसाइट पर अपनी उड़ान की स्थिति जरूर चेक करें। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर (011-69329333, 011-69329999) भी जारी किए हैं।

इसी तरह, इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि हमेशा सुरक्षा सबसे पहले आती है। कंपनी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “एयरबस ने ग्लोबल ए320 फ्लीट के लिए एक टेक्निकल एडवाइजरी जारी की है। हम अपने विमानों पर जरूरी अपडेट्स को पूरी मेहनत और सावधानी से, सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से पूरा कर रहे हैं। जब हम इन अपडेट्स पर काम कर रहे हैं, तो कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल में थोड़े बदलाव हो सकते हैं।”

इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे ऐप और वेबसाइट पर अपनी लेटेस्ट फ्लाइट का स्टेटस चेक करें। कंपनी ने उन्हें यह भी भरोसा दिया है कि इंडिगो की टीमें रीबुकिंग, अपडेट्स और हर जानकारी में आपकी मदद करने के लिए हर समय उपलब्ध हैं।

  • Related Posts

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

      *{शत शत नमन – 3 अप्रैल 1680 को 50 वर्ष की आयु में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्वर्गवास हुआ था। शत शत नमन}* क्या आप अंदर से परेशान हैं…

    Read more

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    NASA Artemis-II: 50 साल से अधिक समय बाद अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री फिर से चंद्रमा के चारों ओर की यात्रा पर निकल गए. नासा ने बुधवार को आर्टेमिस-II मिशन के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत