Ro no D15139/23

वृद्धजनों के लिए संबल बनी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना

लाभार्थी श्री आनंदी शर्मा ने जताया प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार

रायपुर, 08 जुलाई 2025/  गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष की आयु के ऐसे वृद्धजन, जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं, उन्हें 500 प्रतिमाह तथा 80 एवं अधिक उम्र के वृद्धजनों को 650 रूपये की पेंशन राशि दी जाती है।

रायपुर जिले के सुंदर नगर निवासी श्री आनंदी शर्मा इस योजना के लाभार्थी हैं। वे पहले कारपेंटर का कार्य करते थे, लेकिन अब वृद्धावस्था के कारण कार्य करने में असमर्थ हैं। श्री शर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले 9 महीनों से इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने होकर कहा, “इस 500 की राशि से मैं दवाई, तथा अन्य जरूरी चीजें खरीद लेता हूँ। यह थोड़ी सी मदद मेरे लिए बड़ी राहत बन गई है।”

श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “मैं सरकार का दिल से धन्यवाद करता हूँ।  प्रदेश के बुजुर्गों को इसका लाभ लेना चाहिए।”

  • Related Posts

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

      छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण *अटल जी की प्रतिमा उनके व्यक्तित्व और विचारों को सहेजने की प्रेरक पहल — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    जंगल में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्ती, दो ट्रक जब्त

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ जशपुर जिले के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। विभाग को…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….