Ro no D15139/23

औद्योगिक संस्थाएं अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पौधरोपण करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें : कलेक्टर

– कलेक्टर ने जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ली बैठक
– जिले में कार्ययोजना बनाकर किया जाएगा पौधरोपण
– औद्योगिक संस्थान स्थान चिन्हांकित कर करें पौधरोपण
– कलेक्टर ने जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ली बैठक
– शहर में व्यवस्थित पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा करना जरूरी
राजनांदगांव 05 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले की पहचान जिला मुख्यालय से होती है। इसके लिए व्यवस्थित तरीके से पौधरोपण और रखरखाव करना बहुत जरूरी है। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना बनाकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थाएं अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पौधरोपण करें। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने औद्योगिक संस्थाओं से अपने परिसर के साथ आस-पास के क्षेत्र और जिले में पौधरोपण के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि शहर में व्यवस्थित पौधरोपण के साथ पौधों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। शहर के गार्डन, सड़क किनारे, डिवाईडर, चौक-चौराहे जैसे स्थानों में पौधरोपण कर सकते हैं। औद्योगिक संस्थान स्थान चिन्हांकित कर अपना पौधरोपण कर सकते है। इससे शहर बहुत सुन्दर दिखेगा और व्यवस्थित पौधरोपण होगा। उन्होंने औद्योगिक संस्थाओं को एक वर्ष तक के लिए चिन्हांकित क्षेत्रों में पौधरोपण कर रखरखाव करने कहा। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता वाले 8 से 10 फीट तक के बड़े पौधों का रोपण करने कहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हांकित स्थानों में फलदार और छायादार पौधे रोपित करने के लिए कहा। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए तिथि निर्धारित करने कहा।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि टोल नाका बचाने के लिए ठेकेदार एवं सप्लायर्स ग्रामीण क्षेत्र की छोटी सड़कों का उपयोग नहीं करें। इसके लिए लगातार जांच की जाएगी और ऐसे कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि औद्यागिक संस्थान शासकीय पानी टैंक से पानी को बिना अनुमति से नहीं लेने कहा। इसके लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति से पानी का उपयोग करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। औद्योगिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी औद्योगिक संस्थाओं को संस्था में कार्यरत कर्मचारी एवं मजदूरों की मूल निवास के साथ संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सभी औद्योगिक संस्थाओं को अपने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को अच्छे से रखने कहा।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने औद्योगिक संस्थाओं में कार्यरत मजदूरों का चरित्र सत्यापन कराने कहा। जिसकी जानकारी पुलिस और संबंधित संस्थान के पास होना चाहिए। कार्यरत मजदूरों के संबंध में उनके मूल निवास, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज को रखना होगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक संस्थान की सुरक्षा के लिए चारो तरफ अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा। जिससे किसी प्रकार की घटना होने पर जांच कार्रवाई में मदद मिलेगी। संस्थान में सुरक्षा गार्ड लगाने कहा। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारी तथा जिले के औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

      शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान *- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*…

    Read more

    कलेक्टर पीएम आवास योजना की जमीनी हकीकत देखने पहुंचे ग्राम सिंघोला

      *- निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए *- हितग्राहियों के आवास निर्माण में दिखी प्रगति* राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब