Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री देवांगन 25 दिसंबर को कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 2.42 करोड़ रु के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर, 24 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन गुरूवार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के मौके पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 2.42 करोड़ रु के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. श्री देवांगन सवेरे11.00 बजे अटल परिसर कोरबा (अप्पू गार्डन के पास) आगमन एवं जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर मार्त्यापण कार्यकम एवं सुशासन सप्ताह समापन समारोह में सम्मिलित होंगे।

इसके पश्चात वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1.50 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से कलमीमाता मंदिर के पास कलमीडुग्गू पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे कलनीडुग्गू में विभिन्न निर्माण कार्यों कुल राशि 64.80 लाख की भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित है। वार्ड 48 अंतर्गत इतवारी बाजार में नॉन-वेजीटेबल मॉर्केट का उन्नयन कार्य हेतु 19.8 लाख रूपये, स्वामी आत्मानंद स्कूल दर्री में अहाता निर्माण कार्य के लिए 20 लाख रूपये, आर. सी.सी. छत एवं टाईल्स निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, शेड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, वार्ड 49 अंतर्गत राजीव नगर में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए राशि 15 लाख रूपए का कार्य सम्मिलित है।

अपरान्ह 3 बजे नवीन हाई स्कूल बुढादेव स्थल अयोध्यापुरी विभिन्न निर्माण कार्यों का कुल 71.95 लाख रूपए की भूमिपूजन कार्यकम में सम्मिलित होंगे। इसके वार्ड 51 अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल स्याहीगुड़ी में अहाता निर्माण कार्य के लिए 20 लाख, वार्ड 46 अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन हेतु राशि 25 लाख, वार्ड 52 अंतर्गत प्रा.शा. अयोध्यापुरी में नवीन भवन का निर्माण कार्य राशि 16.95 लाख, वार्ड 53 चोरमट्ठी में मंगल भवन अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपए शालि है।

मंत्री देवांगन शाम 4 बजे लारीपारा जमनीपाली में विभिन्न निर्माण कार्या कुल राशि 105.95 लाख की भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित। वार्ड 47 अंतर्गत लारीपारा में स्कूल के पास से मुक्तिधाम तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य राशि 10 लाख, वार्ड 47 जमनीपाली में कबीर सदन के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राशि 10 लाख, वार्ड 54 प्रा.शा. जमनीपाली में अहाता निर्माण कार्य राशि 10 लाख, वार्ड क. 54 अंतर्गत जमनीपाली कैलाश बीज भंडार से सुराजी दास घर तक नाली निर्माण कार्य राशि 20 लाख, वार्ड 54 अंतर्गत गोपालपुर में नवीन भवन का निर्माण कार्य राशि 16.95 लाख, वार्ड 54 कुमगरी में विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड निर्माण कार्य राशि 20 लाख, वार्ड 54 बरेड़ीमुड़ा कुमगरी से सेमीपाली बी.टी. रोड में कल्वर्ट एवं नाली निर्माण कार्य राशि 19 लाख रूपए सम्मिलित है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!