Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण

*अब पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी*

रायपुर, 01 जून 2026/ प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज नगर निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में नवस्थापित पार्षद कक्ष का लोकार्पण किया, अब निगम के पार्षदगणों को एक ओर जहॉं साकेत भवन में बैठने की सुविधायुक्त व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है, वहीं दूसरी ओर पार्षदों को साकेत भवन में अपना कार्यालयीन कामकाज निपटाने में अब कोई परेशानी भी नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने पार्षदों को अपनी शुभकामनाएं दी। लोकार्पण के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय तथा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के साथ निगम के पार्षदगण उपस्थित थे।

नितनई उपलब्धियों को अर्जित करने व शहर एवं निगम की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बढ़ रहे नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन तथा महापौर श्रीमती राजपूत व सभापति श्री ठाकुर के दिशा निर्देशन में पार्षदों के बैठने व कामकाज संपादन करने हेतु एक सुव्यवस्थित एवं बडे़ साईज के कक्ष की व्यवस्था आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के द्वारा कराई गई है, साकेत भवन के शासकीय हितग्राही पेंशन योजना विभाग के बगल में यह पार्षद कक्ष बनाया गया है तथा उसे व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। इस मौके पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, निगम के पार्षदगण तथा अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!