Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

*अंजनीकुंज में नवनिर्मित डोम जनसेवा में समर्पित*

रायपुर, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाई पास रोड पर स्थित अंजनीकुंज में आज नवनिर्मित डोम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की। कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्र 28 बुधवारी बाईपास स्थित अंजनीकुंज श्रीवास नाई समाज भवन परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से डोम शेड का निर्माण कराया गया है, जिसे आज जनसेवा में समर्पित किया गया।
मंत्री श्री देवांगन ने समिति द्वारा निर्मित कार्यालय भवन व व्यवसायिक परिसर का भी लोकार्पण इस मौके पर किया। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कवर, समिति के अध्यक्ष मोहनलाल श्रीवास, राजेश राठौर, जगदीश श्रीवास, रंगनाथ श्रीवास, शत्रुघ्न श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*कोरबा के विकास में सर्व समाज के साथ-साथ श्रीवास समाज की भूमिका भी महत्वपूर्ण-*

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे कोरबा ने एक छोटे से ग्राम पंचायत से आगे बढ़कर जिला एवं ऊर्जा नगरी बनने तक का सफर तय किया है तथा कोरबा का तेजी से विकास हुआ है, उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास में यहां रह रहे सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ श्रीवास् नाई समाज का भी अहम योगदान व महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गाे के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। गरीब, निर्धन, किसान, मजदूर, युवा वर्ग व महिला सभी के लिए योजनाएं संचालित हो रही है तथा इन योजनाओं से प्रदेश के लाखों, करोड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है,तथा प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा की जनता का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता आया है, जिसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, तथा विश्वास दिलाता हूँ कि मैं सदैव आपके हर सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहूँगा, आप सबकी विकास संबंधी हर माँग पूरी की जाएगी।

*नगर विकास के साथ जनसुविधाओ पर विशेष फोकस -*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम कोरबा निगम क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनसुविधाओ पर विशेष फोकस रखकर कार्य कर रहा है, एक ओर जहाँ वार्ड व बस्तियों में निरंतर विकास कार्य हो रहे है,मूलभूत सुविधाओं में बेहतरी लायी जा रही है, वही दूसरी ओर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्याे पर भी लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने श्रीवास समाज को बधाई देते हुए कहा कि इस परिसर में डोम का निर्माण हो जाने से सामाजिक कार्यक्रमो, सभाओ, आयोजनों हेतु एक सुविधा पूर्ण स्थान मिल चुका है।

*समाज का मिला भरपूर स्नेह व आशीर्वाद-*

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि कोरबा के सभी समाज के साथ श्रीवास समाज का भी भरपूर स्नेह व आशीर्वाद हम सबको सदैव मिला है, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा, सभी समाज के हित में निरंतर कार्य होंगे, मैं यह विश्वास दिलाता हूँ।

*समाज के लोगों ने किया हार्दिक स्वागत, नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को दिलाई शपथ -*

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शपथ दिलाई। समाज के लोगों ने मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत का शाल श्री फल से स्वागत किया तथा महामाला पहनकर उनका अभिनंदन किया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब