रायपुर, 20 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार 21 मई को कोरबा जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2025 में शामिल होंगे। श्री देवांगन निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे बालको जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2 बजे कोरबा के कलेक्टर कार्यालय में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्वाशासी समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…
Read more








