Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री देवांगन 27 दिसंबर को कोरबावासियों के लिए करेंगे 2.28 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर, 26 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन शनिवार 27 दिसंबर को कोरबा में 2.28 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री श्री देवांगन 27 दिसम्बर शनिवार को दोपहर 1.50 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सी.एस. ई.बी के एन.सी.सी. कैंप के समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.30 बजे कोरबा के नर्सरीपारा में 93.94 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों भूमिपूजन करेंगे, जिनमें कोहड़िया के शासकीय हाई स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 5.94 लाख रूपए, नाली निर्माण एवं रोड मरम्मत कार्य हेतु 18 लाख रूपए, कोहड़िया में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए तथा सी.सी. रोड व नाली निर्माण के लिए 50 लाख रूपए शामिल है।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3.30 बजे दोढ़ीपारा भैंसखटाल में 64.30 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। निर्माण कार्यों में साडा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल कन्या साईकल स्टैण्ड निर्माण हेतु 6.30 लाख रूपए, मंच निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपए, सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य हेतु 8 लाख रूपए, गौठान पारा में नाली, सी.सी. रोड का निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख रूपए शामिल है।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन 4.30 बजे कोरबा स्थित राताखार, बजरंग चौक में 70.32 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिनमें गेरवाघाट में शेड निर्माण हेतु 5 लाख रूपए, दर्री के श्री अग्रसेन महाविद्यालय परिसर के पास प्रसाधन निर्माण कार्य 10 लाख रूपए, इंदिरा स्टेडियम स्थित ऑडीटोरियम का जीर्णाेद्धार एवं विकास कार्य 30.32 लाख रूपए, राताखार में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य 15 लाख रूपए, एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए के विकास कार्य शामिल है।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन संध्या 5.15 बजे राताखार में स्थित जश्ने रिसॉर्ट में आयोजित 30वें श्री नारायणी नमो नमो भजनोत्सव एवं मंगलपाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सायं 6 बजे सतनामी समाज द्वारा आयोजित परमपूज्य गुरूघासीदास बाबा की 269 वीं जयंती एवं गुरुपर्व समारोह में सम्मिलित होंगे।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत