Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन 28 दिसंबर को कोरबा में विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

*4.22 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन*

रायपुर, 27 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) वाणिज्य, उद्योग एवं श्रममंत्री श्री लखनलाल देवांगन रविवार, 28 दिसंबर को कोरबा में 4.22 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2 बजे कोरबा के सुभाष चौक दशहरा मैदान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरान्त मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे कोरबा के बुधवारी आर्य शिशु मंदिर के पास 1.50 करोड़ रूपए लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें वार्ड क्र. 19 अंतर्गत प्राथ. शाला मानस नगर में अहाता निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र 22 में सुलभ शौचालय निहारिका, सुभाष चौक के बगल में सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य राशि 5 लाख रूपए, वार्ड क्र. 20 अंतर्गत सामुदायिक भवन में किचन शेड का निर्माण कार्य राशि 4 लाख रूपए, वार्ड क्र. 22 अंतर्गत शेड निर्माण एवं निर्माण कार्य (आरामशीन शिव मंदिर के पास) राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 23 अंतर्गत गांधी चौक से बजरंग चौक तक एवं गढ़कलेवा से आर्य शिशु मंदिर तक सी.सी. रोड का निर्माण कार्य राशि 30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 25 निहारिका पानी टंकी से वीर सावरकर होते हुए गरिमा मेडिकल तक आर.सी. सी. नाली निर्माण कार्य राशि 40 लाख रूपए, वार्ड क्र. 24 दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 25 अंतर्गत एल.आई.जी 1 से 30, एल. आई.जी 57 से 82, एल.आई.जी 101 से 150 में नाली निर्माण कार्य राशि 40 लाख रूपए शामिल हैं।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शाम 4 बजे प्राथमिक शाला भवन सतनाम नगर रिद्वी कोरबा पहुंचकर 3 करोड़ 72 लाख 65 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें वार्ड क्रमंाक 35 अंतर्गत शंकर नगर औद्योगिक क्षेत्र सरोज पटेल के घर से विपिन शर्मा के घर तक सी.सी रोड का निर्माण कार्य राशि 5 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35 अंतर्गत किचन शेड स्टोर रूम सहित मंच एवं हॉल निर्माण कार्य (आदिवासी उरावं सरना समाज सर्वाजनिक उपयोग हेतु झगरहा डीडीपारा कोरकोमा रोड) राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35 अंतर्गत मेन रोड स्थित सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार एवं अन्य विकस कार्य राशि 9.82 लाख रूपए, वार्ड क्र. 35 खरमोरा अंतर्गत प्रायमरी स्कूल के सामने विकास कार्य राशि 9.65 लाख रूपए, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत मेमन शॉप से रेलवे घाट तक 100 बेड हॉस्पिटल के सामने आरसीसी नाला निर्माण कार्य राशि 193.92 लाख रूपए, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत सतनाम नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन एवं आहता निर्माण के लिए 14.70 लाख रूपए, वार्ड वार्ड क्र. 36 डींगापुर में नाली निर्माण हेतु 5 लाख रूपए, वार्ड क्र. 36 हॉस्टिपल कैम्पस में वेटिंग हॉल निर्माण के लिए 39.60 लाख रूपए, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत सतनाम नगर में स्थित शास. प्राथ. शाला भवन एवं अहाता निर्माण कार्य (नवीन भवन) राशि 13 लाख रूपए, वार्ड क्र. 37 अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी आई टी आई रामपुर में पुराना आंगनबाडी के पास सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य राशि 5 लाख रूपए, वार्ड क्रं 37 अंतर्गत शास प्राथ. शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में नवीन शाला भवन निर्माण कार्य राशि 15.53 लाख रूपए, वार्ड क्र. 37 अंतर्गत रामपुर बजरंगबली मंदिर के पास स्थित तालाब का उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 37 अंतर्गत शास. माध्य. शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में नवीन शाला भवन निर्माण कार्य राशि 16.59 लाख रूपए शामिल हैं।

मंत्री श्री देवांगन इसके बाद शाम 5 बजे परसाभाठा बालको आगमन एवं आदर्श सतनाम कल्याण समिति द्वारा आयोजित परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 5.45 बजे प्रेमनगर सतनाम भवन कुसमुण्डा कोरबा पहुंचकर परमपूज्य बाबा गुरूघासीदास जयंती कार्यकम में सम्मिलित।

इसके बाद शाम 6.30 बजे दशहरा मैदान बलगी कोरबा आगमन एवं राउत नाचा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7.15 बजे प्रगति नगर दर्री सतनाम भवन आगमन एवं परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी की जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 8 बजे ओपन थिएटर ग्राउंड घंटाघर निहारिका कोरबा आगमन एवं फूड फेस्ट एवं बिजनेस एक्सपो कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8.45 बजे सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कोरबा में परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती गुरूपर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस लौट आयेंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध