Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री आज ऑक्सी जोन का करेंगे लोकार्पण

रायपुर, 11 दिसंबर । प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, ,श्रम ,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार 11 दिसंबर को ऑक्सी जोन का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन हेतु 80 नग ई रिक्शा का वितरण भी उनके करकमलों से किया जायेगा।गुरुवार को नगर पालिक निगम कोरबा के भंडार गृह में अपरान्ह 3:00 बजे ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम रखा गया है वही पौड़ीबहार उद्यान में शाम 4:00 बजे लोकार्पण , भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा ड़ोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य हेतु 80 नग ई रिक्शा निगम के सफाई बेड़े में शामिल किए गए हैं। गुरुवार 11 दिसंबर को उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन इन सभी ई रिक्शा को स्वच्छता दीदियों को सफाई व्यवस्था कार्य हेतु वितरण करेंगे।

इसी प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत पोडिबहार उद्यान में ऑक्सी रिच जोन का निर्माण 01 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से कराया गया है जिसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री भी लखन लाल देवांगन के कर कमलो से किया जाएगा , इसी प्रकार उद्योग मंत्री श्री देवांगन पौड़ीबहार उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में 19 लाख रुपए की लागत से वार्ड में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की जाएगी, तथा सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद गण व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करेंगे।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें