Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से इनेश्वर चन्द्राकर को मिला अपना पक्का आवास

 

– प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला अपना घर, सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जीने का माहौल मिला

*- इनेश्वर ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*

राजनांदगांव 28 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। शासन की इस योजना के तहत पक्का आवास मिलने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को न केवल अपना घर मिला है, बल्कि उन्हें सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जीने के लिए एक माहौल मिला है। जनसामान्य के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। इसकी एक बानगी दिखाई दी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर निवासी श्री इनेश्वर चन्द्राकर के पक्का आवास में, जहां उन्होंने शासन की मदद से अपने सपनों का आशियाना बना लिया है। उन्होंने बताया कि पक्का आवास निर्माण करने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए अनुदान मिला। इसके साथ ही मनरेगा के तहत 25 हजार रूपए का 95 दिन का रोजगार भी मिला।
श्री इनेश्वर चन्द्राकर ने बताया कि कच्चा मकान पूरी तरह जर्जर हो गया था। बरसात के दिनों में कच्चे आवास में रहने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। कच्चे घर को हर वर्ष रिपेयरिंग करवाना पड़ता था, जिसमें हर वर्ष खर्च करना पड़ता था। बरसात और ठंड के दिनों में बहुत दिक्कत होती थी। बरसात के दिनों में बच्चों के पढ़ाई-लिखाई एवं स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता था। जिसे देखते हुए खेत बेचकर पक्का मकान बनवाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन तभी शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पक्का मकान बनाने के लिए हिम्मत आयी और योजना का लाभ लेते हुए सर्वसुविधायुक्त पक्का आवास बनवा लिया है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से पक्के मकान बनाने का सोच रहे थे, लेकिन हिम्मत नहीं हो रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सहायता मिलने से हिम्मत आयी और अपने सपनों का घर बनवाया और इसे सजाया है। इन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पक्के आवास में आराम से और स्वच्छ वातावरण में निवास कर रहे है। इस योजना से कमजोर वर्ग के परिवारों को पक्का आवास निर्माण करने की हिम्मत देती है। उन्होंने पक्का आवास निर्माण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
क्रमांक 197 ——————-

  • Related Posts

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

      शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल *300 BLS, 70 ALS के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS —…

    Read more

    असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त

      कुश्ती शुरू करने के कुछ समय बाद ही पूनम का कंधा उतर गया था और फिर उन्हें एक साल तक मैट से दूर रहना पड़ा *गेम्स शुरू होने से…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत