Ro no D15139/23

विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी के प्रावधानों के सम्बन्ध में दी गई जानकारी

जिले में आयोजित सुशासन सप्ताह एवं 24 दिसम्बर 2025 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (वीबी-जी राम जी) की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान बताया गया कि महात्मा गांधी नरेगा का नया स्वरूप विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 (वीबी-जी राम जी) को अगले सत्र में शुरू किया जाएगा। विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप इसका उद्देश्य समृद्ध एवं सुदृढ़ ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण एवं विकास अभिसरण और संतृप्ति को बढ़ावा देना है। विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 में अब अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक परिवार को 125 दिन का रोजगार मिलेगा। योजना में बेरोजगारी भत्ते का अधिकार दिया गया है जिससे कार्य की मांग करने पर कार्य न मिले तो बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। 07 दिवस में मजदूरी भुगतान का प्रावधान किया गया है, विलंब की दशा में मजदूरी भत्ता 0.05 प्रतिशत प्रति दिवस यदि समय में भुगतान नहीं किया गया। कार्य की मांग एवं उपलब्धता के आधार पर 15 दिवस में कार्य उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना अंतर्गत कार्यों  को 04 प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें जल सुरक्षा और जल संरक्षण कार्य, ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य, जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वीबी-जी राम जी अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित पंचायत की रूप रेखा के आधार पर कार्य योजनाओं को तैयार किया जाएगा। जिसमें पीएम गति-शक्ति सहित राष्ट्रीय स्थानिक योजना प्रणालियों के साथ एकीकृत किया जाएगा। पंचायतों की भौगोलिक स्थिति, नगरीकरण की दिशा में प्रगति आदि पर आधारित उनकी विविध विकासात्मक आवश्यकताओं को योजना निर्माण के समय ध्यान में रखा जाएगा।  खेती के व्यस्तम समय में कृषि कार्य हेतु श्रमिकों की उपलब्धता हेतु 60 दिनों का कृषि अवकाश निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत पंचायतीराज संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी जिसमें वे प्राथमिक कार्यान्वयन भूमिका का निर्वहन करते हुए श्रमिकों का पंजीकरन, ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने तथा कार्यों की प्राथमिकता के आधार पर कम से कम 50 प्रतिशत कार्यो का निष्पादन करेगें। ग्राम सभा नियमित सामाजिक अंकेक्षण भी करेगी। योजना पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, स्थानिक प्रौद्योगिकी आधारित (स्पैटियल टेक्नालॉजी) आयोजन, मोबाइल एवं डैशबोर्ड आधारित निगरानी तथा साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण प्रणालियों के माध्यम से प्रावधान किए जाएंगे। सामाजिक अंकेक्षण तंत्र को और अधिक सृदृढ़ किया जाएगा। योजनान्तर्गत वित्त पोषण में 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा निधि की साझेदारी की जाएगी।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी