Ro no D15139/23

ग्रामीण इलाकों में दी जा रही शुद्ध पेयजल के उपयोग सहित जल जनित बीमारियों से बचाव सम्बन्धी जानकारी

जगदलपुर, 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिले के ग्रामीण इलाकों में जल जनित मौसमी बीमारियों के नियंत्रण एवं उपचार के लिए जनजागरूकता निर्मित करने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति सजगता बरतने सहित शुद्ध पेयजल का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने और बुखार-मलेरिया या उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच एवं उपचार करवाने की समझाइश दी जा रही है। इसके साथ ही जल स्रोतों के क्लोरीनेशन एवं अन्य जल स्रोतों को ब्लीचिंग पावडर से अनिवार्य रूप से शुद्धिकरण करवाने अवगत कराया जा रहा है। वहीं जल संरक्षण की दिशा में जल स्रोतों के समीप सोख्ता पिट निर्मित करने की समझाइश ग्रामीणों को दी जा रही है।

कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जगदलपुर श्री एचएस मरकाम ने इस बारे में बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा जिले के विभिन्न  ग्रामों में जाकर डायरिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही जल संरक्षण एवं परीक्षण संबंधी जानकारी दी जा रही है और जल परीक्षण करने हेतु किट का भी वितरण किया जा रहा है। किट के माध्यम से पानी की शुद्धता का जांच अपने स्थान पर रहकर ही किया जा सकता है तथा गंदे पानी के उपयोग से बचा जा सकता है। इसके साथ ही लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं वातावरण की स्वच्छता का महत्व भी समझाया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति अन्य बीमारियों के साथ ही साथ डायरिया से भी अपना बचाव कर सकें। इसी कड़ी में गत दिवस जगदलपुर विकासखण्ड के ग्राम उलनार में ग्रामीणों को जल जनित मौसमी बीमारियों के नियंत्रण एवं उपचार के लिए जनजागरूकता सम्बन्धी जानकारी दी गई। वहीं जल संरक्षण एवं परीक्षण संबंधी जानकारी देने सहित जल परीक्षण करने हेतु किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान सम्बंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका तथा महिला स्व सहायता समूहों की महिलाएं व जल वाहिनी की सदस्यों एवं स्कूली बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!