Ro no D15139/23

जबलपुर अभिलेखागार के नवीनीकरण की पहल सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में जिला स्तरीय विकास समितियां गठित कर विकास का नया मॉडल लागू करेंगे
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भू-अभिलेख के व्यवस्थित रखरखाव के लिए जबलपुर में की गई पहल सराहनीय है। राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में कई नवाचार किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में साइबर तहसील, सम्पदा-1 और सम्पदा 2 के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। अब अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे लाल बस्ते का चलन खत्म हो रहा है। राजस्व रिकार्ड की नकल निकलवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की अब आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय, जबलपुर में नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व के क्षेत्र में यह एक नूतन व्यवस्था है जो सुशासन के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना द्वारा किये गये नवाचार की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज नागरिकों को दस्तावेजों की हार्ड कापी और सॉफ्ट कापी दोनों ही उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। जबलपुर जिला प्रशासन इस पहल के लिए बधाई का पात्र है। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह और सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने भी संबोधित किया। विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, विधायक श्री सुशील तिवारी और विधायक श्री अशोक रोहाणी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रदेश में बनेंगी जिला स्तरीय विकास समितियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जिला स्तर पर विभिन्न समितियां बनेंगी जिसमें निवार्चित जनप्रतिनिधियों के साथ ही डॉक्टर, वकील और इंजीनियर आदि भी शामिल होंगे। यह एक ऐसा मॉडल होगा, जिसमें विकास का दायरा काफी विस्तृत होगा। मुख्यमंत्री जिला स्तरीय समितियों के अध्यक्ष और जिला प्रभारी मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। यह मॉडल सम्पूर्ण प्रदेश में लागू होगा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालयों में नए पाठ्यक्रमों की शुरूआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों में नए-नए उपयोगी पाठ्यक्रम प्रारंभ होने चाहिए। मेडिकल यूनिवर्सिटी भी बहुआयामी पाठ्यक्रमों का संचालन कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बी.एसी. एग्रीकल्चर के प्रति युवा आकर्षित हो रहे हैं, वैसे ही अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम लागू कर विद्यार्थियों का दिल जीतने का कार्य किया जाए।
मंदसौर में कृषि उद्योग समागम 3 मई को
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मालवा सहित प्रदेश के सभी अंचलों में सेक्टरवाइज आयोजन होंगे। प्रत्येक संभाग में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद अब सेक्टरवाइज और विषयवार यह कार्यक्रम होंगे। मंदसौर में 3 मई में कृषि उद्योग समागम हो रहा है। अगला आयोजन महाकौशल अंचल में होगा। प्रदेश भर में प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना का कार्य तेजी से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्वातारोही श्री अंकित सेन को पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

  • Related Posts

    वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एमपी-यूपी सहयोग को मिलेगा नया आयाम सहयोग सम्मेलन से निवेश, निर्यात, ओडीओपी, शिल्प और पर्यटन को मिलेगी नई गति अंतर्राज्यीय सहयोग का नया मॉडल…

    Read more

    सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    बड़े पुण्य व देवताओं की कृपा से मिलता है मनुष्य का शरीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा के सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सपत्नीक हुए शामिल भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले