Ro no D15139/23

‘प्रोजेक्ट सम्पूर्ण’ के तहत लाभार्थियों के समग्र विकास की पहल तेज़

पात्र हितग्राहियों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करें – डॉ. गौरव सिंह, कलेक्टर

रायपुर, 11 अगस्त 2025/जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को केवल आवास तक सीमित न रखकर उन्हें सभी आवश्यक शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित ‘प्रोजेक्ट सम्पूर्ण’ की समीक्षा बैठक आज रेडक्रॉस सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट सम्पूर्ण का मूल उद्देश्य लाभार्थियों का समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रत्येक हितग्राही के घर जाकर उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी मूलभूत सुविधा से वंचित न रह जाए।

कलेक्टर ने हर घर नल कनेक्शन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना में पंजीयन संख्या, कौशल प्रशिक्षण हेतु इच्छुक लाभार्थियों की पहचान, श्रमिक पंजीयन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ड्राइविंग लाइसेंस, जन धन योजना के तहत बैंक खाता, अटल पेंशन योजना, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र के बिंदुओं पर प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि फील्ड टीम द्वारा घर-घर जाकर जानकारी संग्रहित की जाए और पात्र लाभार्थियों को तुरंत संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यह पहल शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

बैठक में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहान की दीदियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधकर दी बधाई, साझा किए गुजरात भ्रमण के अनुभव

      कबीरधाम जिले के 17 बिहान समूहों की दीदियों और 17 पशुपालकों को गुजरात के बनासकाठा के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया था रायपुर, 27 अगस्त 2026/ कबीरधाम जिले के…

    Read more

    बैंक सखी बनकर ग्रामीणों के लिए सहूलियत का माध्यम बनीं ललिता बघेल

      तीन ग्राम पंचायतों में घर-घर पहुंच रहीं बैंकिंग और लोक सेवा केंद्र की सुविधाएं, अब तक 4 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान महतारी वंदन, पेंशन, छात्रवृत्ति से लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक