Ro no D15139/23

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में CIA Portal लागू करने की पहल, सतत आंतरिक मूल्यांकन होगा डिजिटल, पारदर्शी एवं समयबद्ध

 

अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (एसजीजीवी), सरगुजा द्वारा विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों (UTD) एवं संघटक महाविद्यालयों में सतत आंतरिक मूल्यांकन (Continuous Internal Assessment-CIA) को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से समर्पित (Continuous Internal Assessment-CIA) लागू करने की पहल की गई है। इस संबंध में बुधवार को विश्वविद्यालय में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सह-प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमलाल प्रधान ने स्वागत उद्बोधन के साथ किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत सतत आंतरिक मूल्यांकन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि CIA Portal  के माध्यम से विद्यार्थियों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय-तीनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए  कुलपति ने CIA Portal  को विश्वविद्यालय की डिजिटल शैक्षणिक व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली सतत आंतरिक मूल्यांकन को अधिक व्यवस्थित, विद्यार्थी-केंद्रित एवं पारदर्शी बनाएगी। उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग के अधिकांश विद्यार्थी दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों से आते हैं, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई बार निर्धारित समय पर ब्प्। परीक्षाओं में शामिल होना अथवा समय पर अंक उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह पोर्टल विद्यार्थियों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाएगा।
CIA Portal  के सफल क्रियान्वयन के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं के.आर. टेक्निकल कॉलेज, अंबिकापुर के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU संपादित किया गया है। इस अवसर पर के.आर. टेक्निकल कॉलेज के डॉ. रितेश वर्मा ने पोर्टल की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रदर्शन प्रस्तुत करते हुए इसके संचालन, उपयोगिता एवं विभिन्न स्तरों पर होने वाले लाभों की जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कहा कि सभी शिक्षण विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों से इस डिजिटल पहल को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्राचार्यों, अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार  CIA Portal के माध्यम से सतत आंतरिक मूल्यांकन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी। इससे परीक्षा संचालन, अंकों का समय पर संप्रेषण तथा विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों के बीच समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। यह पहल विशेष रूप से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम का सफल संचालन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ने स्पीकर हाऊस में किया ध्वजारोहण

        राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं…

    Read more

    जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

      विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में अपूर्व उत्साह एवं उल्लास के…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!