Ro no D15139/23

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: उमरगांव में आरसेटी द्वारा राज मिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ

श्रम, सम्मान और सफलता: उमरगांव में कौशल विकास से बदल रही युवाओं की दिशा

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ यदि युवाओं के पास कोई हुनर हो, तो वे कहीं भी पीछे नहीं रहेंगे: कलेक्टर मिश्रा

धमतरी । धमतरी जिले में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने हेतु एक सराहनीय पहल की जा रही है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में बैंकों द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) के माध्यम से युवाओं को निर्माण कार्यों में कुशल बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में जिले के उमरगांव में 35 युवक-युवतियों को एक माह का राज मिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके श्रम, सम्मान और सफलता से उमरगांव में कौशल विकास से युवाओं की दिशा बदल रही है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य है कि ग्रामीण युवा न केवल तकनीकी दक्षता प्राप्त करें, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपने क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भवन निर्माण की तकनीक, नींव की मजबूती, प्लास्टर, लेवलिंग, सीमेंट मिक्सिंग जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के उपरांत इन युवाओं को जिले में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के निर्माण कार्यों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव भी मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार की दिशा में अग्रसर कर रही है, बल्कि जिले में हो रहे निर्माण कार्यों में स्थानीय जनशक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित कर रही है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का स्तर भी बढ़ेगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि “हमारा प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवा तकनीकी रूप से दक्ष हों और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आजीविका के बेहतर अवसर मिलें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ यदि युवाओं के पास कोई हुनर हो, तो वे कहीं भी पीछे नहीं रहेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में नगरी विकासखंड के अन्य गांवों में भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, बाद में जिले और विकासखंडों के गांवों में किया जाएगा।,जिसमें और युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे जिले के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे गांव में रहकर ही सम्मानजनक जीवन जीने में सक्षम होंगे।

यह प्रशिक्षण न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पलायन को रोकने में सहायक होगा और गांवों में ही रोजगार का वातावरण तैयार करेगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने भी उमरगांव में चल रहे प्रशिक्षण पर कहा कि “यह देखकर संतोष होता है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियाँ और बेटे अब तकनीकी दक्षता प्राप्त कर रहे हैं। कुछ युवा जो पहले दिशाहीन थे, अब आत्मविश्वास से भरपूर हैं और निर्माण क्षेत्र में अपना भविष्य देख रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ प्रशिक्षार्थी ऐसा हैं, जिनके परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं, लेकिन इस प्रशिक्षण से वे न केवल स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि अपने परिवार को भी संबल दे रहे हैं।

धमतरी जिले में कौशल विकास की यह पहल एक मिसाल बन रही है, जो युवाओं को सम्मान, स्वावलंबन और प्रगति की ओर ले जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा यह सकारात्मक बदलाव निश्चित रूप से जिले के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि…

    Read more

    कासोली करसाड़ (मेला) मंगलवार को होगा संपन्न

    *दंतेवाड़ा/गीदम (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम कासोली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईरसुंगा, ईरनंगा देव मेला (करसाड़) का आयोजन मंगलवार दिनांक 14.4.2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब