Ro no D15139/23

आईटीआई के विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने की पहल

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्लेसमेंट कैंप लगाने के निर्देश दिए

एप्रेंटिस के लिए बने औद्योगिक संस्थानों में भेजने को भी कहा

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिले में आईटीआई की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने की पहल शुरू हो गयी है। इसी संबंध में आज उन्होंने कलेक्टारेट सभाकक्ष में जिले में संचालित आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज और कौशल विकास के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आईटीआई प्रशिक्षण संस्थाओं में ऐसे ट्रेडों को शामिल करें, जिनकी वर्तमान में मांग ज्यादा है। उन्होंने जिले की आईटीआई में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्ध कराने के लिए जिले में संचालित उद्योगों से चर्चा कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक के आरंभ में कलेक्टर ने उपस्थित सभी आईटीआई के प्राचार्यों एवं अन्य अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी संस्था में छात्रों की संख्या, संचालित ट्रेड, प्लेसमेंट की स्थिति और कोर्स करने के बाद विद्यार्थियों के रोजगार की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में संचालित आईटीआई ट्रेडों के मुताबिक प्रतिष्ठित व्यवसायिक संस्थानों में भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे होम सिकनेस से बाहर निकलकर जिले व राज्य के बाहर भी काम करें, ताकि जिस उद्देश्य को लेकर वे आईटीआई किए हैं, वह फलीभूत हो सके। उन्होंने कहा कि बड़ी जगह पर काम करने से कार्यशैली में सुधार आयेगा, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आईटीआई पास होकर निकलने वाले छात्रों को एप्रेंटिसशिप कराये, ताकि वे दूसरां शहरों की कार्य पद्धति को समझते हुए अपने आप को अपडेट कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने सारडा, हीरा समूह, एनटीपीसी जैसी बड़ी कंपनियों में एप्रेंटिस कराने की व्यवस्था करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत विद्यार्थियों को बड़े शासकीय या निजी औद्योगिक संस्थानों में भेजें। इसके लिए जरूरत के अनुरूप विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी करें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जिले के पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई व कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर, उनके कैरियर संबंधी विषयों पर चर्चा की जायेगी। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल करने कहा। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने आईटीआई में कुल सीटों से कम दर्ज संख्या होने पर जानकारी लेते हुए कहा कि सभी सीटांं में बच्चों को प्रवेश दिया जाये, किसी भी स्थिति में सीटें खाली न हो। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कार्य व कार्यक्षेत्र में आने वाली दिक्कतों को भी सुना। कुछ संस्था प्रमुखों ने संस्था में सामग्री की कमी बतायी, जिसे दूर करने की बात कलेक्टर ने कही।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….