Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत महासंपर्क अभियान के तहत आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए जिले में की गई अभिनव पहल

 

शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर किया गया समस्या का समाधान

*- कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में किया गया निरीक्षण*

राजनांदगांव 11 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्रामों में संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से सम्पर्क कर आवास निर्माण में आ रही समस्या की जानकारी ली और समस्याओं का समाधान किया। कलेक्टर ने हितग्राहियों की समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रेरित भी किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही।
कलेक्टर ने निर्देशानुसार महासंपर्क अभियान के तहत शासकीय अमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से घर-घर सम्पर्क कर आवास निर्माण में आ रही समस्या की जानकारी लेकर समस्या का सामाधान किया गया और हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने प्रेरित किया गया। प्रशासनिक अमले द्वारा राजनांदगांव विकासखण्ड के 109 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत 1235 अप्रारंभ आवास को प्रारंभ कराने एवं निर्माणाधीन 2132 कुल 3367 आवासों का एक ही दिन में निरीक्षण किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से समय-सीमा में आवास निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश में पहली बार की गई इस पहल में जनपद पंचायत अंतर्गत कार्यरत उप अभियंता मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी व तकनीकी सहायक, करारोपण अधिकारी, विकास एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी योजनांतर्गत कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें प्रत्येक नोडल अधिकारी को 30 से 90 हितग्राहियों के आवासों का महासम्पर्क अभियान में सतत निरीक्षण हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है। नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक, बिहान कैडर, सक्रिय महिला, पशु सखी, कृषि मित्र, महिला समूह, एफएलसीआरपी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समूह में हितग्राहियों के घर-घर जाकर आवास निर्माण कार्यों में तेजी जाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट भी मंगायी गई। जिसमें समस्या के समाधान को लेकर दिए गए सुझाव, किस्त मिलने की स्थिति, निर्माण की स्थिति, निर्माण की स्थिति आवास पूर्णता की संभावित तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी का संग्रहण एवं अवलोकन किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राजनांदगांव विकासखण्ड में वर्ष 2016 से 23 में कुल 8725 आवास स्वीकृत किये गये है। जिसमें कुल 8589 आवास पूर्ण शेष 136 आवास प्रगतिरत है। इसी प्रकार वर्ष 2024-25 से 2025-26 में 10292 आवास स्वीकृत किए है। जिसमें से 5609 आवास पूर्ण कर लिए गए है। स्वीकृत शेष निर्माणाधीन आवासों 4683 पूर्ण किए जाने का लक्ष्य जनपद पंचायत राजनांदगांव को दिए गए है। राजनांदगांव विकासखण्ड में आवास निर्माण के संबंध में एक अभिनव पहल की गई। जिसमें नोडल अधिकारी नियुक्त कर एक ही दिन में 3194 हितग्राहियों से घर-घर जाकर संम्पर्क कर आवास निर्माण में आ रही समस्या का समाधान कर समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने तथा जल सरंक्षण करने के लिए हितग्राहियों के आवास में सोखता गड्ढे एवं रेन वाटर हार्वेस्टिग का निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    बीजापुर में विकास की नई दस्तक: नियद नेल्लानार , मनरेगा और प्रधान मंत्री आवास से बदल रही 224 गांवों की तस्वीर

      *दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन और शिक्षा, सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस हुए सृजित* *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास…

    Read more

    हज यात्रियों को पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

    रायपुर, 11 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अंबिकापुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हज…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब