Ro no D15139/23

आईएनएस तेग ने दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर में मॉरीशस के पोर्ट लुइस का दौरा किया

नई दिल्ली । पश्चिमी नौसेना कमान के फ्रंटलाइन स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस टेग ने 22 जून, 2025 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस का दौरा किया। आईएनएस तेग ने दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत पेशेवर, सामाजिक व सांस्कृतिक जुड़ाव और समुद्री साझेदारी को रेखांकित किया।

आईएनएस तेग ने मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड (एनसीजी) जहाजों और विमानों के सहयोग से मॉरीशस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की समन्वित निगरानी की। इस संयुक्त प्रयास ने वैश्विक कॉमन्स की सुरक्षा और अवैध, अप्रतिबंधित और अनियमित (आईयूयू) रूप से मछली पकड़ने से निपटने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। आईएनएस तेग के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन विकास गुलेरिया ने वरिष्ठ सरकारी और सैन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, जिनमें पुलिस आयुक्त श्री रामप्रसाद सोरूजबाली, कैबिनेट सचिव श्री सुरेश सीबालक, भारत के उच्चायुक्त श्री अनुराग श्रीवास्तव, गृह सचिव श्रीमती कान ओये फोंग वेंग पूरन और सीओएमसीजी के कैप्टन सीजी बिनोप शामिल थे। इन उच्च स्तरीय बातचीत ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान दिया।

क्षमता निर्माण पहल और सर्वोत्तम विधियों के आदान-प्रदान के हिस्से के रूप में एनसीजी कर्मियों को आईएनएस तेग पर अग्निशमन, क्षति नियंत्रण, पुल और इंजन कक्ष की निगरानी, विद्युत प्रणाली और छोटे हथियारों को संभालने का प्रशिक्षण दिया गया। नौकायन के बाद गोताखोरी जांच सहित कई और प्रदर्शन भी किए गए। इसके अतिरिक्त, एनसीजी के अनुरोध के आधार पर जहाज से एक तकनीकी टीम ने सीजीएस वैलिएंट के चालक दल की जनरेटर को चालू करने में सहायता की। जिसकी एनसीजी ने सराहना की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 के उपलक्ष्य में, 21 जून को लगभग 150 प्रतिभागियों के साथ एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त, भारत के उच्चायुक्त, एनएसजी कर्मियों और आईएनएस तेग के चालक दल सहित गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सिग्नल माउंटेन की यात्रा और वॉलीबॉल मैच सहित कई अन्य मनोरंजक खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

आईएनएस तेग की मॉरीशस यात्रा भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा, सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसने न केवल परिचालन अंतर-संचालन को बढ़ावा दिया है, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी मित्रता को भी मजबूत किया है, जो साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और एक सुरक्षित और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के लिए एक समान दृष्टिकोण पर आधारित है।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!