Ro no D15139/23

जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा नीट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा नीट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिले में कुल 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिनका समुचित रूप से भ्रमण एवं मूल्यांकन किया गया। जिले से लगभग 2026 परीक्षार्थी नीट परीक्षा 2026 में सम्मिलित होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (नीट) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा कक्षों, परिसर, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं का व्यवस्थित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र नायक, डिप्टी कलेक्टर  अनिकेत साहू, केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य एवं नोडल सिटी कोऑर्डिनेटर श्री मनोज कुमार शामिल थे। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षित, शांत एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही परीक्षा दिवस पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरिकेटिंग एवं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत