Ro no D15139/23

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा आदिवासी उपयोजना अंतर्गत अरहर फसल के प्रदर्शन का निरीक्षण

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं निदेशक, विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र, सरगुजा द्वारा आदिवासी उपयोजना (TSP) अंतर्गत 30 एकड़ क्षेत्र में किसानों के खेतों पर स्थापित अरहर फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. संदीप शर्मा ने केवीके की गतिविधियों एवं प्रक्षेत्र प्रदर्शनों की जानकारी दी। विश्वविद्यालय से आए वैज्ञानिक दल में डॉ. मयुरी साहू (प्रभारी, टीएसपी) एवं डॉ. नियति पांडेय शामिल रहीं।
डॉ. मयुरी साहू ने किसानों को अरहर की उन्नत किस्मों, उनके गुणधर्मों तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने हेतु वैज्ञानिक पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. नियति पांडेय द्वारा अरहर फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान एवं उनके प्रबंधन संबंधी तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों से कृषि संबंधी चर्चा की तथा रबी फसल की तैयारी के विषय में भी सलाह दी। अरहर फसल प्रदर्शन हेतु किसानों को बीज, खरपतवार नाशी एवं कीट प्रबंधन हेतु आवश्यक दवाइयाँ पूर्व में उपलब्ध कराई गई थीं। निरीक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं तकनीकी टीम उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

      राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक—भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान