Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा के निर्देश पर आयोजित हुआ प्रेरणादायक सत्र

आईआईटी की राह दिखाने पहुंचे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रियांशु गोन्नाडे

जिले के हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लगभग 120 विद्यार्थी हुए शामिल

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले के जेईई एवं आईआईटी की तैयारी कर रहे कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आज विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। स्थानीय शासकीय श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित इस मोटिवेशनल सत्र में आईआईटी बॉम्बे के द्वितीय वर्ष के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अध्ययनरत छात्र प्रियांशु गोन्नाडे ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपनी यात्रा, तैयारी के अनुभव, रणनीतियां और आईआईटी में चयन के बाद मिलने वाले अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी उत्सुकता से प्रश्न पूछे, जिसका जवाब प्रियांशु ने सहजता से दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को न केवल जेईई की तैयारी की व्यवहारिक जानकारी मिली, बल्कि उन्हें आत्म- प्रेरणा और दिशा भी मिली। उन्होंने परीक्षा की कठिनाईयों, समय प्रबंधन, बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के संतुलन के बारे में भी सुझाव दिया। इस अवसर पर पीएमश्री आत्मानंद स्कूल बठेना धमतरी, कुरूद, नगरी, मगरलोड, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सोरम, रूद्री, शिवसिंह वर्मा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल धमतरी के लगभग 120 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालक और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। इस दौरान एनआईटी रायपुर से पास आउट श्री प्रमोद और विनोबा से श्री हेमंत कुमार ने भी विद्यार्थियों को केरियर गाइडेंस पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा विभाग से भी अधिकारी श्री सूर्यवंशी, श्री खेमेन्द्र साहू, श्री पवन वर्मा और स्कूल शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाईवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य श्री संदीप गोन्नाडे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…