Ro no D15139/23

छात्रावास-आश्रमों में अनाधिकृत रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों को तत्काल निष्कासन करने के निर्देश

*आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने सहायक आयुक्तों को लिखा पत्र*

रायपुर, 11 सितम्बर 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने प्रदेश के सभी विभागीय सहायक आयुक्तों को पत्र लिखकर इन आश्रम-छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर तत्काल निष्कासन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आश्रम-छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के पूर्व आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थ सुदृढ़ करने के साथ ही बाहरी एवं अध्ययन कर चुके पूर्व विद्यार्थियों का छात्रावासों से निष्कासन करने हेतु छात्रावासों का भ्रमण कर विशेष अभियान चलाने तथा अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों को छात्रावास से निष्कासित करने एवं आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की सहायता लेने के लिए कड़े निर्देश जारी किये गये हैं।

सहायक आयुक्तों को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिलों में संचालित समस्त छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण कर अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे छात्र-छात्राओं को तत्काल निष्कासित कर पालन प्रतिवेदन 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भविष्य में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों का छात्रावास में पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत