Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, नवीन पंजीयन सहित अन्य कार्यवाही के लिए समितियों को दिए गए निर्देश

एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों से संबंधित प्रविष्टियों को दुरुस्त एवं अद्यतन करने हेतु समिति लॉगिन के माध्यम से आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। संशोधन का प्रावधान दिनांक 07 जनवरी 2026 तक जिले की समस्त समितियों के समिति लॉगिन में उपलब्ध करा दिया गया है। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के आदेशानुसार किसानों से जुड़े खसरा/रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, नवीन पंजीयन आदि कार्यवाहियों को चरणबद्ध एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
आदेशानुसार सबसे पहले पात्र कृषकों की पूर्व प्रविष्टियों का कैरी फारवर्ड कार्य समिति लॉगिन से किया जाएगा, जिसे दिनांक 15 जनवरी 2026 तक पूर्ण करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन भी इसी अवधि में किया जाएगा, ताकि ऐसे कृषक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। इसके पश्चात एकीकृत किसान पोर्टल में कक्षकों के खसरा एवं रकबा सुधार, फसल विवरण की प्रविष्टि सहित सभी प्रकार के संशोधन किए जाएंगे। यह प्रक्रिया दिनांक 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी, जिससे किसानों के रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारा जा सके। इसी क्रम में जिन प्रकरणों में आधार विवरण त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, वहां पूर्व पंजीयन को निरस्त कर नवीन पंजीयन की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्य भी दिनांक 15 जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर कलेक्टर की अनुशंसा से पात्र कृषकों का नवीन पंजीयन भी 15 जनवरी तक किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त संबंधित अधिकारियों एवं समितियों को निर्देशित किया है कि वे सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के समय पर मिल सके।
  • Related Posts

    बसना में कारगिल विजय दिवस की तैयारियां तेज: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शहीद स्मारक परिसर में स्थापित कराया ‘तोप का प्रतिरूप’

        *शहीदों के सम्मान में सजेगा बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा नया शहीद स्मारक* *नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता द्वारा तैयार…

    Read more

    किसानों को खाद की कमी एवं बढ़ती कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाए सरकार – संजय चौधरी

      सरायपाली, 02 जून 2026छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महासमुंद संजय चौधरी ने प्रदेश में किसानों को खाद की कमी एवं बढ़ती कालाबाजारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!