Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: पानी की समस्या वाले ग्रामों में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर, 11 अप्रैल 2025/शासन द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार को लेकर ग्रामीणां में काफी उत्साह देखा गया लोग अपनी विभिन्न मांग एवं शिकायतों के संबंध में समाधान पेटी में आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत जीपीएम के सीईओ श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य ने आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत मरवाही विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल ग्राम कटरा, बेलझिरिया, उषाढ और तेंदुमुडा का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। वन-टू-वन चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने सीईओ से अपनी मूलभूत समस्याएं साझा कीं, जिसमें कटरा ग्राम पंचायत क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां का जल स्तर अत्यंत कम है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सीईओ श्री वैद्य ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन को निर्देशित किया कि पानी की समस्या वाले ग्रामों में तत्काल वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर टैंकरों की व्यवस्था हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास, जमीन का बंटवारा, फौती नामांतरण, हैंडपंप एवं कूप खनन, मुर्गीपालन, भूमि सीमांकन, नाला स्टॉप डैम एवं स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल रहीं। ग्राम कटरा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को देखते हुए सीईओ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा बीएमओ को निर्देशित किया कि नियुक्त स्वास्थ्य अमले को आवश्यक स्वास्थ्य किट तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति और राशि प्राप्त हो चुकी है, उनके आवास शीघ्र प्रारंभ कराए जाएं।

सीईओ श्री वैद्य ने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों को अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उनका सर्वे कर उन्हें सूची में जोड़ा जाए। मुर्गीपालन गतिविधियों पर आए आवेदनों पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक को समूहों के सीआईएफ और बैंक लिंकेज के माध्यम से आजीविका गतिविधियां तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए। ग्राम डोगरिया में एनआरएलएम महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा साबुन निर्माण गतिविधि का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और इस गतिविधि को वृहद स्तर पर विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक महिलाएं स्वावलंबी बनें और आर्थिक रूप से सशक्त होकर लखपति दीदी बनें।

  • Related Posts

    प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

      शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल *300 BLS, 70 ALS के साथ पहली बार 5 नियोनेटल ALS —…

    Read more

    असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त

      कुश्ती शुरू करने के कुछ समय बाद ही पूनम का कंधा उतर गया था और फिर उन्हें एक साल तक मैट से दूर रहना पड़ा *गेम्स शुरू होने से…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत