Ro no D15139/23

पीवीटीजी आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ब्लॉक स्तर  कार्यालयों में  शीघ्रता से ई-ऑफिस कार्यप्रणाली सक्रिय करने व ई ऑफिस के माध्यम से फाइल आगे बढाने के दिए निर्देश
आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ करें पूर्ण
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की

कोरबा 07 अक्टूबर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाज की विस्तृत समीक्षा करते हुए शासकीय कार्यो के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने  सभी विभागीय अधिकारियों को ई- ऑफिस के माध्यम से ही फाइल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए एवं सभी को  ई-आफिस के कार्य प्रणाली में आने वाली तकनीकी त्रुटियों का भी ध्यान रखते हुए कार्य संपादित करने के लिए कहा। साथ ही बीईओ, बीएमओ, जनपदों जैसे ब्लॉक स्तर के कार्यालयों में भी ई- ऑफिस कार्यप्रणाली को जल्द से जल्द सक्रिय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए एवं आवश्यकता अनुसार  कर्मचारियों को एनआईसी के माध्यम से  तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने  के लिए कहा । उन्होंने बंद हो चुकी शासकीय योजनाओं की बैंक खातों को शीघ्र ही बंद कराकर  बचत राशि शासन के खाते में जमा कराने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने रेडक्रॉस को ब्लड डोनेशन वाहन उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी यथाशीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने जिले में वयवन्दन कार्ड और आयुष्मान कार्ड निर्माण के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए वंचित लोगों को शीघ्रता से  लाभान्वित करने के लिए कहा। इस हेतु हितग्राहियों का पहचान कर डोर टू डोर जाकर उनका कार्ड बनवाने की बात कही। उन्होंने आत्मानंद विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता के साथ शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। युकियुक्त करण के पश्चात नियुक्ति नही देने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही करने की बात कही।
जिले में आवश्यकता वाले स्थानों में  नए छात्रावासो  निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने जिले के पीवीटीजी बाहुल्य क्षेत्रों के पीवीटीजी आवासों में पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को दिए। आयुष विभाग को यथाशीघ्र ओपीडी के साथ साथ आईपीडी सेवा प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने  सड़क दुर्घटना और आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का भी शीघ्रता से निराकरण कर पीड़ितों को राहत दिलाने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों का जांच कर  निराकरण करने हेतु  अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल, जन शिकायत सहित अन्य पोर्टलों में लंबित प्रकरणों का भी जांच पूर्ण कर शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर  अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासन की सेवाएं अब नागरिकों के द्वार तक सहजता से, सेवा सेतु से राजकुमार टोप्पो को मिला समय पर आय प्रमाण पत्र

      कोरबा 17 अगस्त 2026/सरकार की योजनाएं, जब जरूरतमंदों तक आसानी से पहुंचती हैं, तो बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई देता है।…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

      कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल