Ro no D15139/23

पीएम आवास और पीएम स्वनिधि योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

 
नगरीय निकायों की समीक्षा में कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 07 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी पांच नगरीय निकायों जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा एवं कोतबा के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पीएम स्वनिधि योजना से अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को जोड़ने पर जोर –
बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण की जानकारी ली। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडरों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए कहा।
पीएम आवास के अपूर्ण और अप्रारंभ आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश –
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0 की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वीकृत, पूर्ण, प्रगतिरत, अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की नगरीय निकायवार जानकारी ली। उन्होंने आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा हितग्राहियों को जागरूक कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बगीचा एवं कोतबा नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हितग्राहियों से नियमित संपर्क कर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि सभी स्वीकृत आवास समय-सीमा में पूर्ण हो सकें। उन्होंने नींव स्तर, लिंटल (छज्जा) स्तर एवं छत स्तर तक पहुंच चुके निर्माण कार्यों की अलग-अलग समीक्षा करते हुए प्रत्येक चरण में प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।
विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान –
कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण, ऑडिटोरियम, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन तथा पेयजल परियोजनाओं सहित सभी कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल