Ro no D15139/23

मेसर्स मोरवी क्रॉप साइंस प्रा. लि. के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन का मामला

अम्बिकापुर 10 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले के गंगापुर स्थित मेसर्स मोरवी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना गांधीनगर में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई उप संचालक कृषि, अम्बिकापुर द्वारा की गई छापामार जांच के आधार पर की गई है।
ज्ञात हो कि, कृषि विभाग की टीम द्वारा दिनांक 5 जून 2025 को छापामार कार्यवाही के दौरान मेसर्स मोरवी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड संस्था द्वारा अनुज्ञप्ति में उल्लेखित भण्डारण स्थल के अतिरिक्त स्थान पर बिना अनुमति के धान का भंडारण एवं पैकेजिंग की तैयारी करते पाया गया।
निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति “लीला गोल्ड“,“आर्या गोल्ड“ धान किस्म के सील्ड पैकेट भी बरामद किए गए, जो अनुमत अनुज्ञप्ति में शामिल नहीं थे। इसके अलावा संस्था द्वारा न तो उचित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए और न ही निरीक्षण स्थल पर पाए गए पैकेजिंग उपकरणों की अनुमति स्पष्ट की गई।
आदेश में कहा गया है कि मोरवी क्रॉप साइंस प्रा. लि. के संचालक इन्द्रदेव सिंह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3(2)(a), 3(2)(d), 3(2)(h)(i)एवं धारा 07 के प्रावधानों अनुसार थाना गांधीनगर, जिला सरगुजा में एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही उप संचालक कृषि को 7 दिवस के भीतर कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उक्त कार्यवाही के दौरान एक वाहन (क्रमांक CG-13 AD-4599) जिसमें धान लोड था, उसे जब्त किया गया था। वाहन स्वामी इस्माईल अंसारी ने यह स्पष्ट किया कि वह केवल ट्रांसपोर्टिंग कार्य करता है और माल की प्रकृति या गंतव्य की जानकारी उसे नहीं थी।
प्रशासन ने मामले का परीक्षण कर वाहन स्वामी की संलिप्तता नहीं पाए जाने पर वाहन को थाना अभिरक्षा से मुक्त करने का आदेश जारी किया है, साथ ही वाहन स्वामी को जांच के दौरान सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत