Ro no D15139/23

आदिवासी भूमि को अपने नाम दर्ज करने पर प्राथमिक दर्ज कराने के निर्देश

अम्बिकापुर । शिकायतकर्ता आलोक दुबे, पार्षद, महाराणा प्रताप वार्ड नम्बर 6 नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा इस आशय का आवेदन प्रस्तुत किया गया कि ग्राम पंचायत सुमेरपुर तहसील अम्बिकापुर के ग्राम दर्रीडीह के मुख्य मार्ग पर भूमि खसरा कमांक 48/2 रकबा 55 डिसमिल आदिवासी की जमीन को दस्तगीर नाम व्यक्ति द्वारा रेवेन्यू बोर्ड का फर्जी आदेश बनाकर सामान्य व्यक्ति को जिसमे सलीम जावेद, बिजेन्द्र गुप्ता को 25.00 लाख रूपये में विक्रय किया गया है। अतः इनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
उपरोक्त शिकायत की जांच नायब तहसीलदार रघुनाथपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा) धौरपुर से कराई गई। उनके द्वारा जांच प्रतिवेदन में बतलाया गया कि ग्राम दर्रीडीह तहसील लुण्ड्रा स्थित भूमि खसरा कमांक 48/2 रकबा 0.210 हे. भूमि जो सर्वे सेटलमेंट में गैर मजरूआ सरकार परती मद में दर्ज है तथा वाद भूमि शासकीय पटटे से प्राप्त भूमि है जिसके विक्रय से पूर्व संहिता की धारा 165 (7) (ख) के तहत कलेक्टर से सक्षम अनुमति प्राप्त नहीं की गई है, उक्त अंतरण संहिता की धारा 165 (7) (ख) के विपरीत है। इसी प्रकार सलीम जावेद पिता अब्दुल सत्तार के द्वारा कुटरचित कर माननीय राजस्व मण्डल बिलासपुर के फर्जी एवं आदेश प्रस्तुत कर आदिवासी भूमि को गैर आदिवासी के पक्ष में अन्तरण कराते हुये अपने नाम पर दर्ज करा लिया है। अतः आवेदित भूमि को शासकीय मद में दर्ज करते हुये अनावेदक के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई। जांच में उपरोक्त तथ्य सही पाये जाने पर ग्राम दर्रीडीह तहसील लुण्ड्रा स्थित भूमि खसरा कमांक 48/2 रकबा 0.210 हे. भूमि के संबध मे हुये समस्त अंतरण को संहिता की धारा 165 (10) के अकृत एवं शुन्य घोषित करते हुये उक्त भूमि को पूर्ववत शासकीय मद में दर्ज करते हुये अनावेदक सलीम जावेद पिता अब्दुल सत्तार निवासी पर्राडांड अम्बिकापुर के विरुद्ध संबधित थाने मे प्राथमिक दर्ज कराने का निर्देश नायब तहसीलदार रघुनाथपुर को दिये जाने का आदेश 30 जनवरी 2025 को पारित किया गया।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026,महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की ज़ोसांगज़ुआली ने जीता स्वर्ण* *असम की पिंकी बोरो को रजत और मध्यप्रदेश की गुंजन उइके को कांस्य* *रोमांचक…

    Read more

    कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के किशोर इसाक* *मालसावमटलुआंगा ने चोट की चिंता को पीछे छोड़कर जीता केआईटीजी स्वर्ण

    *कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के किशोर इसाक* *मालसावमटलुआंगा ने चोट की चिंता को पीछे छोड़कर जीता केआईटीजी स्वर्ण* *इसाक ने 2018 में अपने पिता और 2024 में अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….