Ro no D15139/23

सघन कुष्ठ खोज अभियान 31 दिसंबर तक: घर-घर सर्वे कर जांच व निःशुल्क उपचार

राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान का संचालन किया जा रहा है, जो 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कुष्ठ रोग की समय पर पहचान, त्वरित उपचार सुनिश्चित करना तथा वर्तमान 3.31 प्रसार दर को शासन के मानक अनुसार 1 से कम करना है।
जिला मलेरिया एवं कुष्ठ अधिकारी डॉ.टी.जी. कुलवेदी ने जानकारी दी कि अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमों-आर.एच.ओ. एवं मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 15 से 20 घरों तथा शहरी क्षेत्रों में 20 से 25 घरों का सर्वे किया जाएगा। इस दौरान कुष्ठ रोग के शंकास्पद मामलों की पहचान कर प्रारंभिक अवस्था में ही एम.डी.टी. दवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे रोग के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर दाग के साथ सून्नपन, नसों में मोटापन या दर्द, झुनझुनाहट, अथवा कान या चेहरे में सूजन, मोटापन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो यह कुष्ठ रोग का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच अवश्य कराएं। समय पर जांच और उपचार से शारीरिक विकृति एवं स्थायी अक्षमता से बचाव संभव है। डॉ. टी.जी. कुलवेदी ने आम नागरिकों से अपील की है कि सर्वेक्षण दल के घर पहुंचने पर पूर्ण सहयोग करें तथा परिवार के सभी सदस्यों की जांच अवश्य कराएं, ताकि कुष्ठ-मुक्त समाज एवं कुष्ठ-मुक्त रायगढ़ जिला के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग अन्य बीमारियों की तरह सामान्य एवं पूरी तरह उपचार योग्य है। यह रोग छूने या हाथ मिलाने से नहीं फैलता तथा एम.डी.टी. की एक खुराक से ही रोगी गैर-संक्रामक हो जाता है। कुष्ठ रोग का उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर कुष्ठ-मुक्त रायगढ़ के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें