Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा

*सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों की ली बैठक*

रायपुर, 06 जून 2025/
महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों की योजनाओं, क्रियान्वयन की प्रगति तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

श्रीमती आबिदी ने निर्देशित किया कि सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि केन्द्रों में पेयजल, विद्युतीकरण, स्वच्छता, भवन मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर पूरी हों।

आंगनबाड़ी भवनों के स्वीकृत निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सचिव ने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने और आवश्यकतानुसार मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में समय पर बिजली बिल भुगतान पर विशेष जोर देते हुए आकस्मिक व्यय हेतु आबंटित राशि के वित्तीय उपयोग की भी समीक्षा की।

बैठक में प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बारिश पूर्व सामग्री संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मनरेगा अभिसरण के अंतर्गत भवनों की भौतिक स्थिति पर भी चर्चा की गई।

सचिव श्रीमती आबिदी ने पोषण आहार की जिलेवार उपलब्धता, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, आधार मैपिंग जैसे तकनीकी कार्यों को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पी. एल्मा, संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत