Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस वन चेतना केन्द्र मनगटा में आयोजित

– जैव विविधता के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक
राजनांदगांव 23 मई 2025। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वन चेतना केंद्र मनगटा में जैव विविधता के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने जैव विविधता के पहलुओं पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव जिले की स्थानीय जैव विविधता को दर्शाती फोटो गैलरी लगायी गयी। जैव विविधता और पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ राजनांदगांव की प्राकृतिक संपन्नता को बनाए रखने के लिए वन विभाग और समाज की संयुक्त भागीदारी के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं में श्री विवेक शुक्ला, श्री प्रतीक ठाकुर, श्री राजेंद्र मिश्रा, श्री एमएल नायक और श्री सुबोध पांडे ने जैव विविधता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू , श्री प्रशांत कोड़ापे, सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड श्री राजेश चंदेल, संयुक्त सीईओ राज्य कैम्पा श्री अमिताभ बाजपेयी एवं वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ श्री पंकज राजपूत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री आयुष जैन, वनमंडलाधिकारी मोहला श्री दिनेश पटेल, वनमंडलाधिकारी दुर्ग श्री दीपेश कपिल और प्रशिक्षु भावसे श्री अभिषेक अग्रवाल, वृत्त के विभिन्न वन मंडलों के उपवनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, मैदानी अमला, जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की गई त्वरित निराकरण

    *- श्रमिकों को किया गया 25056 रूपए का भुगतान* राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं प्रभावी…

    Read more

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

    राजनांदगांव 06 अप्रैल 2026। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने