Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 जिले के 43 पंचायतों में सहकार से समृद्धि योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 24 मार्च 2025/अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार जिले के 43 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी संकल्पना सहकार से समृद्धि के तहत योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
           भारत सरकार द्वारा देश में सहकारी आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से नवीन सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है तथा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह जी के प्रयासों से सहकार से समृद्धि  संकल्पना के तहत पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी मुख्यमंत्री जी माननीय विष्णुदेव साय जी एवं सहकारिता मंत्री माननीय केदार कश्यप जी के प्रयासों से सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। सहकार से समृद्धि के तहत प्राथमिक सहकारी समितियों को तथा सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु अनेक योजनाओं से सहकारी समितियों को जोड़कर सहकारी समितियों को बहुउद्देश्यीय बहुआयामी बनाया जा रहा है।  सहकार से समृद्धि के तहत सहकारी समितियों में सीएससी केंद्र की स्थापना, खाद बीज वितरण केंद्र स्थापित करना, पैक्स में कंपूटरीकरण करना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बनाना, समितियों में गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, मिनी राईस मिल एवं विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण केंद्र स्थापित करना, आरआईडीएफ योजना के तहत समितियों में गोदाम सह कार्यालय का निर्माण करना तथा प्रदेश के सभी पंचायतों में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक सहकारी समितियों का निर्माण करना शामिल है। उक्त कार्यक्रम में जिले के सभी समितियों के प्रबंधक व कर्मचारी तथा सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक के अधिकारी व कर्मचारी तथा पंचायत के सरपंच एवं पंच गण उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रिमोट…

    Read more

    सोनक्यारी से सन्ना तक के सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया गया है प्रेषित वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत कराए गए हैं सुधार कार्य

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/  सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह सड़क…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने